सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के पास से दो कारों से ले जाया जा रहा 1.42 कुंतल गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर रायबरेली जा रहे थे। बरामद गांजा और सामानों की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषण रूणवाल ने चुर्क पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोपन पुलिस मीतापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोपन पुलिस, चौकी डाला पुलिस एवं एसओजी टीम ने चोपन बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग शुरु कर दी। चेकिंग के दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से एक इनोवा कार एवं एक स्विफ्ट कार तेज गति से आती दिखाई दीं। पुलिस द...