हरदोई, मई 20 -- सवायजपुर। विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत सिलवारी में हरदोई जनपद का पहला अत्याधुनिक उत्सव भवन बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सांसद जय प्रकाश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती तथा सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विधिवत पूजन-अर्चन कर उत्सव भवन की नींव रखी।शिलान्यास समारोह में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, भरखनी ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह, अनिल सिंह राजपूत, गन्ना समिति रूपापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी, कांट्रेक्टर संघ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद दीक्षित, ...