प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच पैकेट में 704.88 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल व 1200 रुपये नकदी बरामद की गई। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख 97 हजार 600 रुपये आंकी गई है। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ताड़बाग निवासी सचिन पासी, राहुल कुमार व नितेश कुमार शामिल है। पूछताछ में बाराबंकी और अन्य राज्यों से स्मैक लाकर प्रयागराज समेत आसपास के जिले में सप्लाई करने की बात सामने आई है। गिरोह का सरगना सचिन पासी पहले भी ड्रग्स तस्करी में जेल जा चुका है। उस पर धूमनगंज व ...