सहारनपुर, जनवरी 30 -- नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये है। कोतवाली संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे से आरोपी साहिब निवासी ग्राम घाटमपुर कोतवाली नकुड़ को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, अंकुश गोदरा, उदित मलिक और कांस्टेबल सूरज शर्मा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.