बागेश्वर, फरवरी 18 -- पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कपकोट रोड स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम चुरेर, थाना कपकोट निवासी नरेंद्र सिंह कोरंगा के कब्जे से 774 ग्राम तथा महेश सिंह मेहता के कब्जे से 626 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित चरस को एक अल्टो कार से परिवहन कर रहे थे, जिसे मौके पर ही सीज कर लिया गया। दोनों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर...