1.4 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर, मई 28 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष दुधारा के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में भ्रमण व चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बैरियहवा मोड़ के पास पुलिया पर उचहरा कला निवासी मो. अली पुत्र अली अहमद को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन्द्रनाथ राय, हेड कांस्टेबल अरुण प्रजापति, दुर्गेश कुमार, प्रदीप सिंह विशेन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.