1.39 करोड़ के मुआवजे पर 12 लाख की घूस पी गए केडीए वाले; 14 महीने से न्याय के लिए भटक रहा किसान
मुख्य संवाददाता, मई 13 -- UP News: कानपुर विकास प्राधिकरण पर कलंक लगा है। मामला 27 फरवरी 2025 का है। न्यू कानपुर सिटी विकसित करने के लिए किसानों को खुला ऑफर दिया गया था कि वे अपनी जमीन बेच दें, इसके बदले केडीए सर्किल रेट का चार गुना देगा। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल इस सिटी में गंगपुर गांव की भी जमीनें आ रहीं थीं। इसी गांव के एक किसान मनोज राठौर ने अपनी एक बीघा जमीन केडीए को दे दी। बदले में उन्हें 1.39 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाने थे लेकिन उनसे उलटे 12 लाख रुपये घूस के रूप में ले लिए गए। खास बात यह कि इस मामले में जांच तक बैठी, जिम्मेदार अफसर पर कृपा बरसी और सिर्फ अमीन निलंबित हुआ। फिर जांच लटकाने पर अमीन को लाभ मिला और बहाली हो गई। सबसे बड़ी बात यह कि आज भी मनोज राठौर उस 12 लाख रुपये की आस में बैठे हैं। जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.