1.37 लाख वादों पर नजर, निस्तारण की तैयारी तेज
कन्नौज, अगस्त 24 -- कन्नौज। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को जनपद न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक हुई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट एवं प्रभारी नोडल अधिकारी राम गोपाल सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों ने लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में प्रशासन की ओर से लोक अदालत के लिए 1,37,445 वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की गई। नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव और एडीएम न्यायिक विजय कुमार मिश्र समेत विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। लोक अदालत से पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.