गिरडीह, जून 9 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद में हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को ठगी का शिकार बना लिया। बैंक से पैसा निकालने आई वृद्धा को 1 लाख 36 हजार रुपए दिलाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके हाथ और गले से करीब 80 हजार रुपए मूल्य के चांदी के जेवरात उतारकर फरार हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। पीड़िता ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी महिला की पहचान महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व. जोधी महतो की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। थाना में दिए आवेदन में शांति देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बेंगाबाद स्थित यूनियन बैंक शाखा से पैसा निकासी करने आई थी। बैंक का काम निपटाने के बाद वह बेंगाबाद मंदिर के पास खड़ी थी। इसी दौरान हेलमेट लग...