रामपुर, मार्च 19 -- अवैध अफीम तस्करी की सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ ने पीछा कर बुधवार दोपहर भोट थाना क्षेत्र में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके कब्जे से 1.36 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ जनपद के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के मुताबिक एसटीएफ निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम संदिग्धों का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए टीम ने मिलक बिचौला गांव के पास कोयला ग्राम जाने वाले रास्ते पर बाग के किनारे एक होंडा सिटी कार को रोक लिया।तलाशी के दौरान कार में कैविटी बनाकर छिपाई गई 1.36 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद कार सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ जनपद के किठौर थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.