प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो आने वाले कुछ दिनों में सई नदी के किनारे रंजीतपुर चिलबिला में 1.352 हेक्टेयर रकबे पर पालिका का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इससे चिलबिला की ओर से आने वाले नालों का गंदा पानी सई नदी में गिरने से पहले फिल्टर किया जाएगा इसके बाद नदी में छोड़ा जाएगा। सई नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से बेल्हा देवी पुल के बगल एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की गई है। जिससे शहर की ओर से जाने वाले तीन नालों का गंदा पानी फिल्टर करने के बाद नदी में छोड़ा जाता है। अब चिलबिला की ओर से आने वाले नालों का गंदा पानी फिल्टर करने के लिए रंजीतपुर चिलबिला में एक नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए चिन्हित भूमि की राजस्व कर्मियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.