उन्नाव, अगस्त 7 -- उन्नाव, संवाददाता। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद पिछले चार दिन में नरौरा बैराज से 4.77 लाख क्यूसेक (1.35 करोड़ लीटर प्रति सेकंड लगभग) पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी में जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। खतरे के निशान 113 से महज 93 सेंटीमीटर नीचे हैं। कई गांवों तक पानी पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र की फसलें जलमग्न हो गई हैं। गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार शाम छह बजे 112.070 मीटर दर्ज किया गया, जोकि चेतावनी बिंदु 112 मीटर से ऊपर है। जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर से मात्र 93 सेंटीमीटर नीचे रह गया। अधिकारियों के मुताबिक, गंगा नदी में प्रतिदिन करीब आठ सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में अगले तीन दिन में जलस्तर में तेजी से बढोतरी होगी। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करने से परियर क्षेत्र के मरौंदा सू...