1.32 लाख परिषदीय स्कूलों में आज सामूहिक योगाभ्यास
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों में रविवार को सामूहिक योगाभ्यास होगा। इसमें छात्र-छात्राएं सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। छात्रों के साथ शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक भी योगाभ्यास करेंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व छात्रों को समझाया जाए। उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग व प्रणायाम के विषय में जानकारी दी जाए। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में भी सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.