फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। क्षेत्र में आलू खुदाई तेजी से चल रही है। रशीदपुर तराई गांव में किसान उस समय हतप्रद रह गया जब वह घर में खाने के लिए आलू की खुदाई को पहुंचा। खुदाई करते ही 1 किलो 32 ग्राम वजन के अलग अलग दो आलू निकले। आलू का आकार देखकर किसान ने प्रधान को जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर जुटने लगे। रशीदपुर तराई के किसान दिनेश कुमार का खेत घर से दो किलोमीटर की दूरी पर है। घर में खाने के लिए आलू की जरूरत थी तो इस पर किसान दिनेश अपने खेत में पहुंचा। जैसे ही आलू की खुदाई शुरू की तो वैसे ही दो आलू बड़े आकार के निकले। इसका वजन कराया तो प्रत्येक आलू का वजन 1 किलो 32 ग्राम निकला। आलू को लेकर किसान अपने गांव में पहुंचा और प्रधान को जानकारी दी। प्रधान भी आलू को देखकर चकित रह गये। किसान ने बताया कि पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.