पटना, अक्टूबर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गोपालगंज में तैनात एडीएम (अपर जिला दंडाधिकारी) राजेश्वरी पांडेय पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी गोपालगंज स्थित उनके कार्यालय और आवास, रोहतास स्थित पैतृक मकान और पटना के रूपसपुर स्थित फ्लैट में की गयी। एसवीयू की जांच में एडीएम के पास आय से अधिक करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। यह उनकी आय के वास्तविक स्रोत से 135.23 प्रतिशत अधिक है। एडीएम के पास 1.32 करोड़ रुपये की 12 अचल संपत्तियां, 35 बैंक खातों में जमा कुल 1.49 करोड़ रुपये और 8.50 लाख रुपये का फिक्स डिपोजिट मिला है। इसके अलावा आवास से 1.85 लाख रुपये नकद और 32 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। एसवीयू के मुताबिक, एडीएम...