सहारनपुर, अप्रैल 4 -- नानौता, संवाददाता। एएनटीएफ व नानौता पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एक मादक तस्कर को 662 ग्राम हेरोइन (स्मैक) जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपए की व एक मोबाइल फोन तथा 830 रुपए की नग़दी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि एक सूचना पर नानौता पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ल शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के ग्राम रतोंध निवासी जुनैद पुत्र इस्लाम को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से 662 ग्राम हेरोइन (स्मैक) व एक मोबाइल फोन तथा 830 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई जितेंद्र सिंह तेवतिया, एएनटीएफ के एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई रवि कुमार, हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार, कांस्टेबल शिवम चौधरी, आशीष कुमार, प्रभात पंवार, विक्रांत मान आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.