कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 1 अरब 32 लाख रुपये की लागत से जल जीवन मिशन की योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। विभागीय अभिलेखों में जहां 44 गांवों में पानी की टंकी निर्माण और 30 गांवों में सीधे पंप के माध्यम से जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है तो वहीं जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। कार्य शुरू होने के दो वर्ष बाद भी अधिकांश गांवों में न तो टंकियों का निर्माण पूरा हो सका है और न ही नियमित जलापूर्ति शुरू हो पाई है। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन का काम अधूरा, आक्रोशपानी की टंकियों की स्थिति नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के सौरहा खुर्द, सौरहा बुजुर्ग, कलवारी पट्टी, खानुछपरा, पिपरा वर सिवान, पिपरा बुजुर्ग, पिपरा खुर्द, कुईया, ढोलहा, कोहरगड्डी समेत कुल 44 गांवों में पानी की टंकिय...