देहरादून, मार्च 25 -- एसटीएफ की साइबर क्राइम स्टेशन पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में महाराष्ट्र से तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर दून लाकर जेला भेजा गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर, पौड़ी के निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात ठगों ने उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर उनके साथ कुल एक करोड़ 31 लाख रुपये ठगी की गई। साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। ट्रांजेक्शन वाले बैंक खातों, रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबरों के जांच के बाद पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची और तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान प्रतीक उत्तम बाफना (32 वर्ष) निवासी भायंदर (ईस्ट), ठाणे, महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.