उरई, मार्च 31 -- उरई। शहर में सड़कों के किनारे व चौक चौराहों पर दिखाई देने वाली गंदगी की समस्या से निजात जल्द मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने 15वें वित्त योजना से एक पहल की है। मेन बाजारों के साथ प्रमुख स्थानों पर 17 अंडरग्राउंड डस्टबिन स्थापित किए जा रहे हैं। पालिका अफसरों ने बताया, जिन जगहों पर डस्टबिन लगाए जाने हैं, वहां पर नापजोख का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि अप्रैल तक सभी जगह पर काम पूरा हो जाएगा। डस्टबिन की लंबाई चौड़ाई दस वाई दस की होगी। स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल उरई शहर में कई प्रमुख स्थान हैं, जहां पर कूड़ा कचरा डला रहता है। इससे शहर की शोभा खराब हो रही है। वहीं, गंदे जानवरों के साथ मवेशी मुंह मारते रहते है। गोवंश भी खाने के चक्कर में कचरा खा जाते है। इन सब समस्या से निपटने के लिए पालिका ने शहर में 17 स्थानों पर अंडरग्राउंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.