कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश नगरीय विकास योजना में वंदन योजना के तहत खड्डा कस्बे के नेहरु नगर मोहल्ले में स्थित काली मंदिर का कायाकल्प किया जायेगा। काली मंदिर के विकास व सुंदरीकरण के लिए प्रशासनिक व 130.88 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। प्रथम क़िस्त के रूप में 65.44 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।इसकी जानकारी मिलते ही कस्बे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025 -26 में वंदन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत खड्डा को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत खड्डा कस्बे के नेहरु नगर मोहल्ले में स्थित काली मंदिर का कायाकल्प किया जायेगा। इससे परिसर में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। परिसर को सुंदर बनाने के साथ ही यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाधन, बैठने व ठहरने के इंतजाम भी किए जाएंगे...