गोंडा, जून 11 -- गोण्डा, संवाददाता। मंगलवार को भीषण गर्मी के बाद बुधवार को तपिश बरकरार रहने से जिले लोग बेहाल रहे। बुधवार को अधिकतम 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ पारे में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह पुरवा हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, बदली छंटने के बाद सुबह 10 बजे से निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिलचिलाती तेज धूप के प्रभाव से सड़कें भी तपती हुई महसूस हुई। जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भीषण तपिश के बीच दर्ज किए गए 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.4 डिग्री की कमी देखी गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी आंशिक कमी हुई। बुधवार सुबह से पछुआ हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दस बजे के बाद तेज धूप निकलने पर सड़कों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.