पटना, जनवरी 10 -- राजीव नगर थाने की पुलिस ने 1.398 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 4330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को आशियाना फेज-4 स्थित पहलवान चौक के पास एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ा था। पुलिस वाहन देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उससे पास से 778 ग्राम गांजा और 3920 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रवि कुमार, निवासी बिंद झिकटीया, बंदेया, औरंगाबाद बताया। वर्तमान में वह हार्डिंग रोड नंबर-15, सचिवालय थाना क्षेत्र में रह रहा था। इसी क्रम में मधुबनपुरी इलाके से एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 147 पुड़िया गांज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.