1.29 किलो गांजे के साथ 60 वर्षीय महिला तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, जून 15 -- देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि रविवार को पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास घेराबंदी कर एक महिला को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 29 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान सुदामा साहनी (60) पत्नी गौरी साहनी निवासी ट्यूबवेल नंबर 04 के पास, ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। कोतवाली पटेलनगर में महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.