1.28 करोड़ से सुधरेगी वैशाली आवासीय परियोजना की जलापूर्ति
गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली आवासीय योजना कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही पेयजल और सीवरेज संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने 1.28 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। परियोजना के तहत करीब 1372 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। मौजूदा नलकूप की मरम्मत के साथ पंप हाउस का भी जीर्णोद्धार होगा। इसके अलावा सीवर चैंबरों की मरम्मत और सेप्टिक टैंकों की सफाई का कार्य भी प्रस्तावित है। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर नई फर्म का चयन किया जा चुका है। नई जलापूर्ति पाइप लाइन से 150 के करीब नए हाउस कनेक्शन और आवश्यकतानुसर सीवर कनेक्शन भी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.