गाजीपुर, फरवरी 14 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत एक करोड़ 1 लाख 28 हजार रुपये की स्वीकृत धनराशि से मुख्य मार्गों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस योजना के अंतर्गत रेलवे फाटक से छोटी नहर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण से नगरवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और जर्जर मार्ग की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि से नगर में बिजली और सीसीटीवी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी काम किया जाएगा। नई सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सके।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.