नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी की मतदाता सूची में एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात कही है। सीएम ने कहा है कि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हर हाल में निकाले जाने चाहिए। सीएम योगी ने छूटे वोटरों को लिस्ट में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी फर्स्ट टाइम वोटर और छूटे हुए लोग मतदाता बनने से रह न जाएं। जिन बेटियों की शादी हो गई है, उनका वोट मायके से तो कट गया लेकिन ससुराल में नहीं बना तो उसे बनवाना है। कोई 18 साल का युवा छूटने न पाए। प्रधानी की लिस्ट में जिनके वोट हैं, ये सुनिश्चित करें कि उनके विधानसभा की मतदाता सूची में भी हों। उन्होंने कहा कि कु...