गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 255 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को गुलरिहा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बंजरहा चौराहा के पास संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 255 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित की पहचान अजय यादव निवासी ग्राम ताड़ीपुर सैदलपुर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- युवक गिरफ्तार, 4.9 किलो पोस्ता छिलका बरामद गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जह...