नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में एक तलाक और वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बेहद दिलचस्प और तीखी बहस देखने को मिली। इस मामले में पति-पत्नी महज 7 महीने तक ही साथ रहे थे, लेकिन विवाद इतना गहरा गया कि यह कानूनी और आर्थिक रूप से पति के परिवार के लिए भारी पड़ गया।पति का दर्द: अब वह मुझसे और क्या लेगी? सुनवाई के दौरान पति के वकील ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह जोड़ा शादी के बाद केवल 7 महीने ही साथ रहा था। पति समझौते के तहत पहले ही अपनी पत्नी को 1.65 करोड़ रुपये का भारी-भरकम भुगतान कर चुका है। हताशा जताते हुए वकील ने कोर्ट से पूछा कि इतना पैसा देने के बाद अब पत्नी उनसे और क्या लेना चाहती है। वकील ने अदालत से इस मामले को तुरंत खत्म करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि इस एक विवाद के कारण उनके पूरे परिवार को...