1.25 करोड़ की लागत से 1 हजार चापानलों की होगी मरम्मत, सांसद-विधायकों ने किया शिलान्यास
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 1 हजार चापानलों की मरम्मत योजना का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी तथा मांडू विधायक निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब एवं अनुपयोगी पड़े चापानलों की मरम्मत से लोगों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा जलापूर्ति व्यवस्था और मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.