कुशीनगर, जून 22 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। खड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग स्थित रामलीला स्थल के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस कार्य को कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा कराया जाएगा।

सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि रामलीला स्थल का विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिलेगी, स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

शिलान्यास और निर्माण कार्य सांसद ने बताया कि शासन से बजट की म...