बांका, मई 30 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण और नई पहल की जा रही है। शहर के अमरपुर रोड स्थित खेल भवन के बगल में खाली पड़े सरकारी भूखंड पर करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से एबीसी सेंटर अर्थात एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन एवं नगर परिषद चेयरमैन बालमुकुंद सिन्हा और उप सभापति डॉ विनीता प्रसाद ने स्थल निरीक्षण कर लगभग 6940 वर्ग फीट भूमि का चयन किया है। प्रस्तावित एबीसी सेंटर का मुख्य भवन 70x60 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जबकि परिसर में 28x55 वर्ग फीट का डॉग शेड भी तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सांड और कुत्तों के आतंक से दिलाएं निजातप्रस्तावित एबीसी सेंटर इस डॉग शेड में कई...