मधुबनी, अप्रैल 18 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददता। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित भुगतान में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे अधिकारी व कर्मी को चिन्हित कर कार्रवाई होगी, जो इस व्यापक जनहित योजनाओं की राह में अड़चन का काम करेंगे। शनिवार को इस मुद्दे पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें प्रखंड और पंचायत स्तर पर काम में आ रही ढिलाई पर नाराजगी जताई गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने की, जिसमें आवास सहायक, पर्यवेक्षक, ऑपरेटर और अभियंता सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने बताया कि जिले में एक अरब से 25 हजार लाभुकों को अगली किस्त की राशि का भुगतान के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके लिए सभी प्रखंड व पंचायत पर लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें, क्योंकि यह गरीब व असहाय परिवार ...