गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने लोक अदालत के महत्व के संबंध में बताते हुए कहा कि लोक अदालत से जहां एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के तत्काल निस्तारण हो जाता है। इसमें कुल एक लाख 24 हजार 490 वाद निस्तारित हुये। लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि लोक अदालत समाज के सभी वर्गों विशेषकर किसान, मजदूर और जवानों को समर्पित है। पूणकालिक सचिव अर्चना ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 34 हजार 668 मामले निस्तारण के लिए नियत किये गये थे। जिसमें से सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल एक लाख 24 हजार 490 वाद निस्तारित किये गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.