आजमगढ़, मार्च 28 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने शनिवार की भोर में टेंपो सवार दो हेरोइन तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 12.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत 1.24 लाख रुपये बाताई जा रही है। पकड़े गए दोनों तस्कर निजामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे शनिवार की भोर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेंपो से दो व्यक्ति खुटहना से संजरपुर बाजार की ओर जा रहे हैं। उनके पास हेरोइन है। वे किसी आपराधिक घटना की फिराक में हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर ली। कुछ समय बाद एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.