बांदा, सितम्बर 13 -- बांदा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सुलह-समझौते के जरिए 1,23,708 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने मामलों में साढ़े 17 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूल किया। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का उ‌द्घाटन किया। उन्होंने सिविल व क्रिमिनल के चार वाद निस्तारित करते हुए पांच सौ रुपये जुर्माना किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार यादव ने 71 मामले निस्तारित कर 3.92 करोड़ रुपये बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को प्रतिकर दिलाया।प्रथम अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह ने दो, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) डॉ. विकास श्रीवास्तव ने एक, अपर जिला जज (डीएए) गगन कुमार भारती ने छह, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) संजय कुमार सिंह ने 167 वाद निस्तारित कर 24,18,086 अर्थदंड अधिरोपित किया।...