मऊ, मई 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख की ठगी के मामले में गैंगस्टर में निरुद्ध 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को करीमुद्दीनपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। विगत 6 नवंबर 2025 को घोसी कोतवाली में फरार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। फरार अभियुक्त करीमुद्दीनपुर निवासी मसूद अहमद मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगभग 6 माह से फरार चल रहा था। 18 फरवरी 2026 को गैंगस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था, लेकिन वह न तो पुलिस के हाथ लगा और न ही न्यायालय में समर्पण किया। कोतवाली पुलिस के आवेदन और क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह के अनुमोदन पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने 9 मई 2...