दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिले की लगभग एक लाख 21 हजार महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई है। इससे पूर्व लगभग पांच लाख 65 हजार महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। जिला स्तर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि डीपीएम जीविका को निर्देश दिया गया है कि 10 हजार रुपये की प्रारंभिक राशि से शुरू किए गए व्यवसायों की जांच कर पात्र दीदियों को चरणबद्ध रूप से आगे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे दो लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकेंगी। डीएम ने बताया कि सभी लाभुक दीदियों के व्यवसायों की नियमित समीक्षा कर उन्हें आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने उद्यम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें। डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.