सोनभद्र, मार्च 27 -- अनपरा,संवाददाता। वैश्विक ऊर्जा संकट के वर्तमान दौर में देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप बिजलीघरों समेत तमाम उपभोक्ताओं को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को एनसीएल की जयंत परियोजना ने एक दिन में सर्वाधिक कोयला प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक क्षमता की इस परियोजना ने देश के विभिन्न ताप विद्युत गृहों एवं उद्योगों को कुल 1.21 लाख टन कोयले का प्रेषण किया । इसमें भारतीय रेल के माध्यम से 17 रैक्स, पिटहेड पावर प्लांट्स को एमजीआर के माध्यम से 20 रैक्स तथा सड़क मार्ग से 278 ट्रक शामिल रहे। इस वर्ष जयंत परियोजना द्वारा सामान्यतः रेल माध्यम से औसतन 11 रैक्स तथा एमजीआर के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.