जौनपुर, मार्च 26 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव में एक करोड़ 21 लाख की लागत से कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुधवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के किसानों की ओर से कृषि कल्याण केंद्र की मांग की जा रही थी। अनवरत प्रयास के बाद शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया गया है।उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से किसानों को खाद, उर्वरक, बीज और कृषि रक्षा रसायन जैसी आवश्यक सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। इतना ही नहीं इस केंद्र पर किसानों को कृषि निवेश से जुड़ी सुविधाओं के साथ-साथ नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए जाएंगे। जहां प्रोजेक्टर के म...