1.20 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि
सोनभद्र, जून 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई। जिले के 1.20 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी गई। इस दौरान किसानों ने कामन सर्विस सेंटरों पर प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को भी देखा। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर शनिवार को प्रदेश के कॉमन सर्विस सेंटर पर पीएम किसान उत्सव दिवस का व्यापक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सोनभद्र के भी लगभग 500 सीएससी केंद्रों पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें लगभग 25000 किसानों ने प्रधानमंत्री का उदबोधन सुना। सीएससी केन्द्रों पर बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। यह भी पढ़ें- 41713 किसानों को मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.