मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। सकरी बस स्टैंड मामले में डीएम आनंद शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। इन्होंने एक करोड़ 20 लाख बकाया राशि की वसूली के सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समय के भीतर राशि जमा नहीं होने पर नीलाम पत्र दायर कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी ओर, डीएम आनंद शर्मा ने दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त को सकरी बस स्टैंड के संचालक नसीरूल हक की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा भेजा है। डीएम के जारी निर्देश के अनुसार, बस स्टैंड संचालन के लिए हर वर्ष 53 लाख 70 हजार 975 रुपये सुरक्षित जमा के रूप में देना अनिवार्य था। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कुल एक करोड़ 61 लाख 12 हजार 925 रुपये जमा होने थे, लेकिन संचालक ने केवल 40 लाख 25 हजार रुपये ही जमा किए। इस प्रकार एक करोड़ 20 लाख 87 हजार 925 रुपये की बड़ी राशि बकाया रह गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.