सिद्धार्थ, मार्च 30 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले में चले निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में 1.19 लाख लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। दरअसल विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार जागरूक किया गया। इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए गए, जहां बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाता बनने के लिए कुल 1.19 लाख आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फार्म सात के तहत 2408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा नाम, पता, फोटो या अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म आठ के अंतर्गत 21945 आवेदन जमा किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.