मुजफ्फर नगर, नवम्बर 22 -- जनपद में अभी तक केवल 1.47 लाख किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई है। शेष 1.19 लाख किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए है। उधर फार्मर रजिस्ट्री का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण न होने पर एडीएम वित्त एंव राजस्व ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर कडी नाराजगी जताई है। वहीं उक्त लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। भारत सरकार की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की जियो रिफरेंस मैप तैयार करने तथा डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आनलाइन रिकार्ड व्यवस्थित करने के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके बाद किसानों का एक फार्मर आइडी युक्त गोल्डन कार्ड बनेगा। इस गोल्डन कार्ड/फार्मर आइडी के आधार पर किसानों को विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.