गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने साउथ सिटी-2 निवासी लखन चंद गौतम की शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार 25 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात जालसाजों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर कुल Rs.एक लाख 18 हजार 465 की धोखाधड़ी की। वारदात को सेक्टर-49 के क्षेत्र में अंजाम दिया गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.