सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन साइबर प्रहार' के तहत साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सुप्पी क्षेत्र के मोतीपुर अख्ता निवासी प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुख्य रूप से साइबर अपराधियों को 'म्यूल बैंक खाते' उपलब्ध कराता था, जिनका उपयोग ठगी की राशि को खपाने के लिए किया जाता था। जांच में इस खाते से 1.18 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी का देशभर के साइबर अपराधियों से संपर्क था और उस पर अन्य राज्यों में भी 23 मामले दर्ज हैं। रविवार को साइबर थाने में प्रेसवार्ता में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी सुप्पी क्षेत्र के मोतीपुर अख्ता वार्ड-8 का रहने वाला है। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम सेल यूनिट, बिहार द्वारा संदिग्ध बैंक खातों की सूच...