पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। पुलिस की साइबर सेल ने जनवरी से जून 2026 के दौरान साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा। छह माह के अभियान में एक करोड़ 15 लाख 70 हजार 321 रुपये की धोखाधड़ी वाली धनराशि को तत्काल बैंक खातों में होल्ड कराया गया, जबकि 28 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। इस अवधि में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 17 मुकदमे दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 498 संदिग्ध मोबाइल नंबर और 585 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए, जिससे साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर रोक लगाने में सफलता मिली। यह भी पढ़ें- साइबर थाना ने तीन पीड़ितों के 1.89 लाख कराए वापस गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में भी साइबर सेल ने कुल 580 मोबाइल फोन बरामद कर...