बगहा, जून 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम क्षेत्र के प्राय: सभी प्रमुख पोखरों और प्रसिद्ध बारह छठ घाटों पर 1.14 करोड़ लागत से महिला चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के सघन शहरी इलाकों में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण विकास योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस योजना के तहत शहर के प्रमुख पोखरों एवं छठ घाटों के समीप कुल बारह स्थानों पर महिलाओं के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक चेंजिंग रूम के निर्माण पर 14 लाख 35 हजार 100 रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जबकि कुल परियोजना लागत 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार 800 रुपये होगी। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि छठ पर्व व अन्यान्य धार्मिक आयोजनों और दैनिक उपयो...