1.12 लाख किसानों को फसल बीमा से जोड़ने का रखा गया है लक्ष्य: डीसी
गढ़वा, अगस्त 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उसी क्रम में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने किसानों को योजना की जानकारी देने और अधिकाधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में 1,12,998 किसानों को योजना से योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके लिए 70,926 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को बीमा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 6,230 किसानों द्वारा अपनी फसलों का बीमा कराया जा चुका है। जिला प्रशासन शेष किसानों से भी शीघ्र बीमा कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 31 तक फसल बीमा का लाभ लेने के लिए करें आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.