मधुबनी, मई 29 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक बेनीपट्टी। एक करोड़ 11 लाख 67 हजार रूपये से जिले के 6 जर्जर रहे कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की मेजर मरम्मति किया जाएगा। भवन की जर्जरता को लेकर दायार परिवाद के बाद विभाग ने परिवाद को सही पाते हुए रूपये आवंटन कर शीघ्र मरम्मति कार्य पूरा कर नामांकन सुनिश्चत करने का निर्देश जारी किया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान पदाधिकारी ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिख कर 11 केजीबीभी भवन की मेजर मरम्मति को आवश्यक बताते हुए प्राक्कलन बनाकर भेजा था। जिनमें 6 की स्वीकृति मिली है। इनमें भवन टाइप 4 में रहे अरेर, बिस्फी, हरलाखी एवं पंडौल के लिए 20-20 लाख एवं घोघरडीहा और अंधराठाढ़ी में रहे टाइप 3 भवन के लिए प्रत्येक को 15 लाख 835 रूपये का आंवटन किया गया है।बसैठ यह भी पढ़ें- 1.12 ...