बदायूं, अप्रैल 29 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने घोसपुर से व्यौर तक बनने वाली सड़क के नव निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने से कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। घोसपुर से व्यौर तक मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में ज्यादा दिक्कत होती थी। छात्र-छात्राओं, किसानों एवं दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 1.11 करोड़ का बजट खर्च होगा। सड़क निर्माण के बाद घोसपुर एवं व्यौर के बीच आवागमन सुगम होगा, साथ ही आसपास के गांवों का संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.